Crime

सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के तरबगंज क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता -पुत्र की मृत्यु हो गयी।पुलिस प्रवक्ता नें गुरुवार को बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के अशोकपुर गांव के मजरा लोहारन पुरवा निवासी अभिषेक (22) अपने पिता पवन कुमार जायसवाल (55) संग कर्नलगंज क्षेत्र में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के यहां शामिल होकर बाइक से लौट रहे थे कि बीती रात तरबगंज क्षेत्र के बाबा पुरवा गांव के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन से हुई टक्कर से दोनों नें मौके पर ही दम तोड़ दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button