Crime

पिता ने सौतेली बेटी से किया रेप

कोरबा,छत्तीसगढ़ । पिता व पुत्री के रिश्ते के तार- तार कर देने का मामला सामने आया है। 11 साल की सौतेली बेटी के साथ ही पिता ने दुष्कर्म किया और मां व भाई को जान की धमकी दी। जानकारी मिलने पर पीडिता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र निवासी बच्ची के पिता का निधन पांच साल पहले हो गया था। उसकी मां मजदूरी करके अपने दो- पुत्र व दो पुत्री का भरण-पोषण कर रही थी। इसी दौरान उसके मोबाइल पर एक मिस्ड काल आया। इसके जरिए महिला की जान-पहचान एक व्यक्ति से हुई।

लगातार बातचीत होने पर रिश्ता बढ़ गया और दोनों की मुलाकातें भी होने लगीं। व्यक्ति की भी अपनी पत्नी की मौत व चार बच्चे होने की जानकारी महिला को दी। इसके बाद दोनों ने आपस में शादी कर ली और अपने बच्चों को लेकर साथ रहने लगे। महिला घरों में झाड़ू-पोंछा करने लगी और पति टेंट हाउस में काम करने लगा। शादी के बाद सौतेले पिता की गंदी नजर महिला की 11 साल की बेटी पर भी जा टिकी थी।

उसने कुछ माह पहले भी दुष्कर्म का करने का प्रयास किया, पर नाबालिग के विरोध के कारण कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद से वह लगातार बच्ची को उसके मां और भाई को जान से मारने की धमकी देकर डराने लगा था। सोमवार 31 जुलाई की रात मां और बाकी बच्चों के सो जाने के बाद आरोपित ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर पीड़िता ने पूरी बात अपनी मां को बताई।

पीड़िता को लेकर मां मानिकपुर पुलिस चौकी पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दबिश देकर आरोपित सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल कराया गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button