State

फारुख अब्दुल्ला कोरोना संक्रमित, उमर ने ट्वीट कर दी जानकारी

जम्मू । नेशनल कांफ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला मंगलवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बेटे उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेरे पिता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण भी दिख रहे हैं।
उमर ने आगे बताया कि मैं और हमारा पूरी परिवार खुद को तब तक के लिए सेल्फ आइसोलेट कर रहे हैं जब तक हमारा कोरोना टेस्ट नहीं हो जाता। इसके साथ ही बीते कुछ दिनों में संपर्क में आने वालों से भी उन्होंने सावधानी बरतने की अपील की।

Related Articles

Back to top button