Breaking News

बाढ़ और बारिश से प्रभावित किसानों 471.77 करोड़ की मिलेगी मदद

प्रदेश के 13.45 लाख किसानों को मिलेगा फायदा.प्रभावित किसानों को लाभ देने के लिए संबंधित जिलाधिकारियों को जारी किए गए आदेश.

लखनऊ : प्रदेश सरकार ने बाढ़ और बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत दी है। प्रदेश सरकार ने किसानों को फसल का मुआवजा देने के लिए 471.77 करोड़ रूपये जारी किए हैं। इसका प्रदेश के 13.45 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। प्रभावित किसानों को लाभ देने के लिए शासन ने संबंधित जिलाधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसानों को हर तरह से राहत देने का काम लगातार कर रही है। इस बार बाढ़ व भारी बारिश से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन किसानों की परेशानी को समझने और इसकी भरपाई करने के लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावित सभी जिलों के अधिकारियों से पीड़ितों किसानों का सर्वे करके उनको तत्काल राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए थे। इसी का परिणाम रहा कि शासन-प्रशासन ने तत्काल इन किसानों को राहत राशि पहुंचाई।

सितम्बर और अक्टूबर की शुरुआत में हुई मूसलाधार बारिश और बाढ़ से प्रदेश के किसानों की फसल को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पीडि़त किसानों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को उचित मुआवजा देने का ऐलान किया था। यह मुआवजा राशि जिला कोषागार से सीधे किसानों के बैंक खाते (डीबीटी) में ट्रांसफर की जा रही है। सरकार राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है।

Related Articles

Back to top button