Breaking News

नहीं रहे देश-विदेश में प्रसिद्ध कानपुर के जादूगर ओपी शर्मा

कानपुर । हैरत भरी जादुई कला से देश-विदेश में नाम कमाने वाले जादूगर ओपी शर्मा का शनिवार देर रात निधन हो गया। ओपी शर्मा के निधन की खबर सुनकर उनके चाहने वालों और प्रशंसकों में मायूसी है। कई राजनीतिक हस्तियों ने ओपी शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भूत बंगला था उनका ठिकाना

जादू के बेताज बादशाह कहलाने वाले ओपी शर्मा ने कानपुर के बर्रा-दो में अपना आवास बनवाया था। उन्हें जादू से इतना लगाव था कि अपने आवास का नाम `भूत बंगला’ रखा। कानपुर शहर में कोई अनजान व्यक्ति उनके आवास पर पहुंच जाय तो वह बंगले का दृश्य देखते ही जान जाता था कि यहां कोई जादूगर रहता है।

राजनीति में भी आजमाई थी किस्मत

अपनी कला में माहिर ओपी शर्मा ने राजनीतिक क्षेत्र में भी किस्मत आजमाई थी। लेकिन वह उसमें सफलता हासिल नहीं कर सके। उनके रिश्ते समाजवादी पार्टी से काफी अच्छे थे और उन्हें सपा ने कानपुर के गोविन्दनगर विधानसभा सीट से वर्ष 2002 में चुनाव मैदान में उतारा था।

ओपी शर्मा के निधन पर राजनेताओं ने जताया शोक

जादूगर ओपी शर्मा के निधन की जानकारी मिलते ही भाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी और सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कानपुर महापौर प्रमिला पाण्डेय, सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी समेत अन्य राजनेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जादू की दुनिया में नाम कमाया और भूतबंगला को अपना ठिकाना बनाया। वह अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री और पत्नी का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button