Entertainment

मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने की खुदकुशी

मुंबई : मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ने मुंबई से 80 किलोमीटर दूर करजात स्थित अपने स्टूडियो में बुधवार को खुदकुशी कर ली।पुलिस ने बताया कि देसाई ने सिलिंग फैन से फांसी लगाकर आत्महत्या की।पुलिस इस घटना की जांच कर रही है। अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन करीबी सूत्रों का कहना है कि देसाई पिछले कुछ महीनों से मानसिक रूप से परेशान थे।

महाराष्ट्र के दापोली जिले में जन्म देसाई मशहूर कला निर्देश और टेलीविजन निर्माता थे। उन्होंने ज्यादातर काम मराठी और हिंदी फिल्मों में किया है।देसाई की मशहूर फिल्मों में हम दिल दे चुके सनम (1999), लगान (2001), देवदास (2022), जोधा अकबर (2008) और प्रेम रतन धन पायो (2015) शामिल है।

देसाई ने अपने 20 साल के करियर के दौरान आशुतोष गोवारिक, विधु विनोद चोपरा, राजकुमार हिरानी तथा संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशकों के साथ काम किया।देसाई 2002 में चंद्रकांत प्रोडक्शन की धार्मिक फिल्म देश देवी के साथ फिल्म निर्माता बने। यह फिल्मकच्छ की देवी माता पर आधारित थी। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button