Breaking News

मुम्बई :हादसे में मरने वाले उप्र वासियों के परिवार को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

मुम्बई हादसे पर राज्यपाल आनंदीबेन और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में उत्तर प्रदेश के निवासियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शान्ति की कामना की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार महाराष्ट्र सरकार के साथ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर कहा कि मुम्बई के कुर्ला क्षेत्र में मकान गिरने की दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवदेनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ है। सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश के मृतक परिवार को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थित सहायता प्रदान की जायेगी। मृतकों के अंति संस्कार के लिए अगर उनके परिजन शव को उत्तर प्रदेश में अपने घर लाना चाहते हैं तो उसकी भी समुचित व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार घायलों के समुचित उपचार के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ लगातार सम्पर्क में है।उल्लेखनीय है कि मुम्बई के कुर्ला नाइक नगर चार मंजिला इमारत ढह गई है। इस हादसे में कई लोगों के मौत हुई है। मरने वालों में उत्तर प्रदेश और बिहार के ज्यादा मजदूर बताये जा रहे हैं।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button