Breaking News

कपिला पशु आहार का नकली पैकिंग हुआ माल बरामद

कम्पनी के अधिकारियों ने पुलिस के साथ मिलकर की कार्यवाही

बड़हलगंज, गोरखपुर। बड़हलगंज थानाक्षेत्र के कस्बा स्थित मुक्तिधाम रोड़ से एक दुकान से भारी मात्रा में कपिला पशु आहार का नकली माल बरामद हुआ है। कम्पनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उक्त दुकान से नकली पशु आहार को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है। इस दौरान दुकान का मालिक मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार बड़हलगंज क्षेत्र में बड़े स्तर पर नकली पशु आहार की बिक्री की सूचना कपिला पशु आहार कम्पनी के अधिकारियों को मिल रही थी। कपिला कृषि उद्योग लिमिटेड का मिल्कमोर पशु आहार ओरिजनल मिलती जुलती पैकिंग में एकदम खराब क्वालिटी का माल भर कर कस्बे और आसपास के कई चौराहे पर बेची जाती है ऐसी सुचना कम्पनी के अधिकारियों को मिल रही थी। कम्पनी के सेल्स टीम द्वारा उस एरिया में सर्वे किया गया तो ज्ञात हुआ कि बड़हलगंज के घासमंडी बेनी बाबु का कुआ निवासी संजय गुप्ता द्वारा सप्लाई दिया जाता है।

कम्पनी के सेल्स एक्जीक्यूटिव ब्रजेन्द्र सिंह अपने सहयोगी सेल्स मैनेजर अभय प्रताप सिंह व स्थानीय वितरक रामजी निगम फर्म के रमाशंकर राधेश्याम के साथ मुक्तिधाम रोड से गुजर रहे थे तभी एक दुकान जिसका शटर नीचे से थोडा उपर उठा हुआ था, उस दुकान में कम्पनी द्वारा निर्मित मिल्कमोर पशु आहार में दूसरा पशु आहार भरते हुए देखे। कम्पनी के अधिकारियों ने सूचना देकर पुलिस को बुला लिया एवं उक्त दुकान से भारी मात्रा में नकली पशु आहार बरामद किया।

पुलिस ने उक्त दुकान से भारी मात्रा में बोरियों का बंडल, सिलाई मशीन, धागा, वेट मशीन, मिल्कमोर की भरी हुई बोरिया, अन्नपूर्णा पशु आहार लिखी हुई एवं कपिला मसाले की कई बोरियों में एकदम खराब क्वालिटी का पशु आहार मिला। सभी बरामद सामग्रियों को स्थानीय थाने पर लाया गया। इस दौरान दुकानदार मौके से फरार हो गया।पुलिस ने कंपनी के एक्जीक्यूटिव ब्रजेन्द्र सिंह के तहरीर पर संजय गुप्ता पुत्र स्व. बनारसी गुप्ता के खिलाफ भा०द०स० 1860 व कापीराइट एक्ट 1957 के 420, 63,65 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

Related Articles

Back to top button