फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक पूर्व सैनिक के पुत्र ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार कर आत्महत्या कर ली ।पुलिस ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गाकॉलोनी का निवासी पूर्व सैनिक राकेश का पुत्र सौरभ (24) कल गुरुवार रात में, अपनी मां के कमरे में सोया हुआ था। आज तड़के करीब साढ़े पांच बजे युवक सौरभ ने, लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर युवक की मां कृष्णा देवी जाग गई, तो उन्होंने अपने पुत्र को खून से लथपथ देखा। इधर घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस,व,फॉरेंसिक टीम,शहर पुलिस उपाधीक्षक ने मौके पर पहुंचे। (वार्ता)



