Health

सेना के पूर्व डॉक्टर देश के आम नागरिकों को ​ऑनलाइन मुफ्त में देंगे​​ परामर्श

​कोविड की दूसरी लहर में भारतीय सेना ने ​देश के ​नागरिकों की सेवा करने के लिए पूर्व डॉक्टरों ​का आह्वान किया है। ​अब ​सेना के पूर्व डॉक्टर भारत के सभी नागरिकों के लिए ​’​ई-संजीवनी​ ​ओपीडी​​’​ पोर्टल पर ​​ऑनलाइन मुफ्त परामर्श सेवा के लिए उपलब्ध होंगे।​

ई-संजीवनी ​​ओपीडी के जरिए जुड़ सकते हैं लोग

ई-संजीवनी ​​ओपीडी भारत सरकार का प्रमुख टेलीमेडिसिन प्लेटफॉर्म है, जिसे सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक)​ ने ​विकसित किया​ ​है और यह बहुत अच्छी तरह से काम कर रहा है। यह प्लेटफॉर्म किसी भी भारतीय नागरिक को मुफ्त परामर्श प्रदान करता है​​। ​देश में कोविड माम​ले बढ़ने के साथ डॉक्टरों की मांग बढ़ रही है​​।​ नागरिक प्रशासन के अधिकांश डॉक्टरों को कोविड ​मरीजों के अस्पतालों में लगाए जाने से डॉक्टरों की कमी हो गई है। ऐसी स्थिति में सेना के पूर्व डॉक्टर मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

​सेना की ​चिकित्सा शाखा ने देश के सामान्य नागरिक रोगियों के लिए इस ओपीडी को शुरू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय सूचना केंद्र के साथ समन्वय किया है। आईडीएस मेडिकल के उपाध्यक्ष ने ​सेना के ​सेवानिवृत्त डॉक्टरों से इस मंच से जुड़ने और संकट के इस समय में भारत के नागरिकों को बहुमूल्य परामर्श प्रदान करने का आग्रह किया है, जब देश कठिन समय से गुजर रहा है।

आम नागरिकों को घर बैठे मिलेगी ड़ॉक्टर की सलाह

वहीं इस पहल पर ​सेना के सेवानिवृत्त डॉक्टरों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और जल्द ही इसमें सेना के कई सेवानिवृत्त डॉक्टरों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद ​सेना के पूर्व डॉक्टरों की ​​अलग​ से ​राष्ट्रव्यापी​ ओपीडी ​शुरू करने ​की परिकल्पना की गई है। ​सेना के डॉक्टरों के लम्बे अनुभव और विशेषज्ञता से देश के सामान्य नागरिक रोगियों को अपने घरों पर परामर्श प्राप्त करने और संकट से निपटने में मदद मिलेगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button