Breaking News

प्रवर्तन अधिकारी कार्य के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को साथ न रखें- दयाशंकर सिंह

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रवर्तन अधिकारी या यात्रीकर अधिकारी प्रवर्तन कार्य के दौरान अनाधिकृत व्यक्तियों को साथ में न रखें। अपने साथ प्रवर्तन दल में तैनात प्रवर्तन कर्मियों को साथ रखें।दयाशंकर सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है कि चेकिंग के दौरान कुछ प्रवर्तन अधिकारी या यात्रीकर अधिकारी प्रवर्तन सिपाहियों के स्थान पर अनाधिकृत व्यक्तियों को साथ ले जाते हैं। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ औचक निरीक्षण किया जायेगा एवं दोषी पाये जाने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जायेगी।

परिवहन मंत्री ने विभागीय उच्चाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी प्रवर्तन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और बीच-बीच में अपने स्तर से भी इस प्रकार की शिकायतों की जांच करें। भविष्य में इस प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त होती है तो शिथिल नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण के लिए दोषी मानते हुए संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही भी करें।उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में भ्रष्टाचार एवं कार्य में लापरवाही के लिए कोई जगह नहीं है। सरकार जीरो टॉलरेन्स के नीति के तहत भ्रष्ट एवं लापरवाह अधिकारियों, कर्मियों के खिलाफ दण्डात्मक एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button