Breaking News

प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ लवकुश को मिला महीयशी नेपुरी देवी सम्मान

दुद्धी,सोनभद्र : क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी, पर्यावरण चिंतक, कवि एवं साहित्यकार डॉक्टर लवकुश प्रजापति को लिलासी कला में आयोजित कवि गोष्ठी के दौरान महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।क्षेत्र में यह गरिमामयी सम्मान पहली बार प्रसाद कुंवर सेवा सदन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के प्रबंध निदेशक श्री प्रजापति को मिलने पर शुभचिंतकों एवं सुधीजनों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं देने का क्रम जारी रहा।

प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ लवकुश को मिला महीयशी नेपुरी देवी सम्मान
प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ लवकुश को मिला महीयशी नेपुरी देवी सम्मान

राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के प्रबंधक डॉक्टर लखन राम जंगली एवं संरक्षक द्वारिका प्रसाद द्वारा डॉक्टर प्रजापति को इस विशेष सम्मान सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक श्री जंगली कहा कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद बहु- आयामी व्यक्तित्व के धनी पूर्व क्षेत्र पंचायत प्रमुख व दीनदयाल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति को सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए द्वितीय महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 देकर सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर प्रजापति के द्वारा मंदिर निर्माण कर पर्यटन को बढ़ावा देने का कार्य किया गया और गरीब कन्याओं का कन्यादान, असहाय लोगों को कंबल वस्त्र वितरण किया गया है जो उल्लेखनीय है। इनके इन उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें विशेष सम्मान स्वरूप अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह, 5000 नगद एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए सहकारी क्रय विक्रय समिति दुद्धी के कि चेयरमैन रामेश्वर राय ने कहा कि यह गौरव का दिन है। डॉक्टर लवकुश जी का सामाजिक,धार्मिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नही किया और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहे। सम्मान से अविभूत हुए डॉ प्रजापति ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सम्मान का श्रेय अपने शुभचिंतकों एवं सहयोगियों को दिया और कहा कि इनके प्रोत्साहन व सहयोग से हमें एक अलग ऊर्जा मिलती है। जिससे सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में कार्य करना हमारे लिए बेहद आसान हो जाता है।

बतादें कि यह सम्मान प्रतिवर्ष डॉ लखनराम जंगली की स्वर्गीय माता महीयशी नेपुरी देवी के स्मृति में राजाचंडोल वनवासी सेवा समिति लिलासी द्वारा प्रदान किया जाता है। इनके पूर्व यह सम्मान कमलेश पांडेय निवासी चित्तविश्रांव, नगर उंटारी (गढ़वा) झारखंड को प्रदान किया गया था। इस मौके पर दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष रामपाल जौहरी,पंकज तिवारी, दिनेश गुप्ता, डॉ विनय श्रीवास्तव, अधिवक्ता जगदीश्वर जायसवाल,शिवशंकर प्रसाद, जवाहर लाल, रविकांत, डॉ संजय कुमार, डॉ राजकुमार रजावत, डॉ राजबहादुर, जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button