Breaking News

पार्क में लगे फौव्वारे से हाथी गायब, बसपा सुप्रीमो मायावती नाराज़

समाज के महापुरुषों व स्थलों की देखरेख में उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार : मायावती

लखनऊ । लखनऊ जिले में पार्क में हाथी, फौव्वारों पर हाथी देखी जाती रही है, जो शहर की सुंदरता बढ़ाती रही हैं। गौतमपल्ली थाना क्षेत्र में आने वाले 1090 चौराहे के निकट अम्बेडकर पार्क में लगे फौव्वारे से एक पत्थर का हाथी की मूर्ति चोरी हो गयी है। इसको लेकर थाने में लिखित शिकायत दर्ज हुई और पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

एडीसीपी मध्य राघवेन्द्र मिश्रा ने कहा कि हाथी के पत्थर के गुम होने की सूचना पर स्थानीय जियामऊ पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से वार्ता की है। पुलिसकर्मियों को भी इस बाबत जानकारी नहीं थी, जब उन्होंने पार्क में जाकर देखा तो उन्हें मालूम हुआ। इसके बाद वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज तलाशे जा रहे है।फौव्वारे पर लगे हुए हाथी के गुम होने की घटना कोे पार्क प्रशासन ने गम्भीरता से लिया है। उनके अनुसार, पार्क में बहुत सारे लोग आते जाते है लेकिन किस व्यक्ति ने हाथी उठाया या निकाला। ये उन्हें भी मालूम नहीं है। पार्क के किसी कर्मचारी ने हाथी निकालते हुए किसी को नहीं देखा है। जांच के बाद ही कुछ सही से मालूम हो सकेगा।

समाज के महापुरुषों व स्थलों की देखरेख में उपेक्षा कर रही भाजपा सरकार : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने पार्क से हाथी चोरी पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्वीट कर अम्बेडकर पार्क से हाथी का चोरी होना शर्म व चिंता का विषय बताया है।बसपा प्रमुख ने अपने आफिशियल ट्वीटर हैंडिल से पोस्ट कर कहा कि देश में उपेक्षित दलित व अन्य पिछड़े वर्ग में जन्मे संतों, गुरूओं, महापुरुषों के सम्मान में उप्र में बीएसपी सरकार में निर्मित भव्य डॉ भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल क्षेत्र पर्यटन का मुख्य केन्द्र है। पार्क में लगे हाथी का चोरी होना शर्म व चिंता का विषय है।

पहले सपा व अब भाजपा सरकार में भी बीएसपी सरकार द्वारा बनाए भव्य स्थलों/स्मारकों के संरक्षण, सुरक्षा व रख-रखाव में उपेक्षा की जा रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस पर ध्यान दें। गौरतलब है कि, अम्बेडकर पार्क से एक हाथी की प्रतिमा गुरूवार को चोरी हो गई है। इस घटना में गौतमपल्ली थाना में लिखित शिकायत दर्ज की गई है। एडीसीपी मध्य राघवेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस पार्क से हाथी चोरी मामले में सीसीटीवी फुटैज के साथ अन्य बिन्दुओं पर जांच कर रही है।(हि.स.)।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button