नयी दिल्ली : केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाज़रानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को कहा कि देश में 90 प्रतिशत से अधिक स्कूलों में बिजली,पानी और लड़कियों के लिए शौचालय की सुविधा है।
श्री गड़करी ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम स्कूल के बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास कर रहे हैं। शिक्षा में एक नए युग की शुरुआत, अब भारत के 90 प्रतिशत से ऊपर के स्कूलों में बिजली, पीने का पानी और लड़कियों के शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं हैं।”
उन्होंने कहा कि देश भर के स्कूलों में बुनियादी ढांचे में तेजी से विकास हो रहा है। इसी के तहत 89.3 प्रतिशत स्कूलों में बिजली, 98.2 प्रतिशत स्कूलों में पीने का पानी तथा 97.5 प्रतिशत स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध है।(वार्ता)
Under the leadership of PM Shri @narendramodi Ji, we are enabling rapid growth in school infrastructure. Rising of a new era in education, now India's 90% above schools have basic facilities like electricity, drinking water, and girls' toilets.#Shiksha_Ka_Navyug pic.twitter.com/xPmxWHN9E2
— Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) January 2, 2023



