बस्ती । एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुए बिजली विभाग के एक अवर अभियन्ता (जेई) को गिरफ्तार किया है। ओड़वारा के दिकतौली गांव निवासी दिवाकर विक्रम ने आरओ प्लांट की लगाया है। उसने इस प्लांट में 45 किलोवाट विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। स्टीमेट के बाद प्लांट पर कनेक्शन के लिए लाइन खींच दी गई थी। ट्रांसफार्मर लगा दिया, लेकिन प्लांट में सप्लाई नहीं दी गई थी। इसको लेकर दिवाकर विक्रम ने जेई राघवेंद्र प्रताप से कई बार सप्लाई जोड़ने के लिए कहा, लेकिन सप्लाई नहीं दी गई।
आरोप लगाया कि जेई ने सप्लाई जोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। दिवाकर विक्रम ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन गोरखपुर में की थी। आज (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) आई एंटी करप्शन की टीम उपकेंद्र पर पहुंची और दिवाकर विक्रम से 50 हजार रुपये घूस लेते जेई को रंगेहाथ दबोच लिया,अवर अभियन्ता (जेई) ने लाइन जोड़ने के नाम पर 50 हजार रुपये की डिमांड की थी। मुंडेरवा थाने में मुकदमा दर्ज कराने के बाद एंटी करप्शन टीम ने आरोपी जेई को लेकर गोरखपुर रवाना हो गयी है। (हि.स.)



