State

हाथी के हमले मे बुजुर्ग महिला की मौत

जशपुरनगर ,छत्तीसगढ़। जशपुरनगर दल से बिछड़े हुए हाथी के हमले मे 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गईं. घटना जिले के पत्थलगाँव वन परिक्षेत्र के डुमरबहार के बजनिया पारा गाँव की है. रेंजर कृपा सिंधु ने बताया कि सोमवार और मंगलवार के मध्य रात्रि मृतिका सुहानो बाई (75 वर्ष) पति सुंदरा व बेटी एक कच्चे मकान में सोए हुए थे वहीं पक्के मकान के दूसरे कमरे में पिता पुत्र सोए थे।

रात्रि में लगभग 12:30 बजे के आसपास वन अमला गांव में ही तैनात था। जहां पूर्व सूचना पर वन अमला हाथी को गांव से बाहर शेखरपुर की ओर भगा रहा था। अचानक लौटकर हाथी फिर से गांव में आ गया और उसने कच्चे मकान पर हमला कर दिया।जहां मां सुहानो बाई की मौत हो गई। रेंजर ने बताया कि रात में घटना स्थल से उनकी टीम लगभग चार सौ मीटर की दूरी पर थी इसके बावजूद वे हाथी के सामने कुछ भी करने की स्थिति में नहीं थे। लोनर एलीफेट बीते दो दिनों से आतंक मचाए हुए है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button