EducationNational

नई शिक्षा नीति पर सीबीएसई स्कूलों के प्रमुखों से बात करेंगे शिक्षा मंत्री निशंक

नई दिल्ली । शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) पर सीबीएसई स्कूलों के प्रमुखों के साथ बातचीत करेंगे। 1000 से अधिक सीबीएसई स्कूल प्रमुखों के साथ दोपहर 2 बजे लाइव बातचीत होगी। सीबीएसई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1000 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के प्रमुख शिक्षा मंत्री से लाइव बातचीत करेंगे। इसमें स्कूल प्रमुखों की जमीनी स्तर पर एनईपी कार्यान्वयन में भूमिका पर चर्चा होगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उचित कार्यान्वयन चाहती है। जिसके चलते यह खास बातचीत बुलवाई गई है। ध्यान देने वाली बात है की पिछले साल 29 जुलाई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मंजूरी मिली थी। जिसमें 34 साल पुरानी यानी कि 1986 में बनी शिक्षा नीति को बदला गया है। वहीं नई शिक्षा नीति में कई बदलाव किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button