Breaking News

जीवन मे आगे बढ़ने के लिये शिक्षा जरूरी -अजय श्रीवास्तव

मेधावी बच्चे हुये समारोह में सम्मानित

महराजगंज। जीवन में आगे बढ़ने के लिये शिक्षा बहुत जरूरी है शिक्षा ग्रहण करना हर व्यक्ति के लिये जरूरी है यह बाते जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महाराजगंज के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि अजय श्रीवास्तव ने चन्द्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल भईया फरेन्दा में मंगलवार को अंक वितरण समारोह कार्यक्रम में कही उन्होने कहा की ग्रामीण क्षेत्र मे प्रतिभा की कमी नही है |बस आपको टार्गेट सेट करने की क्षमता विकसित करनी होगी सफलता जरूर मिलेगी | हमारी सोच बड़ी होनी चाहिए तभी कुछ बड़ा कर पायेगें इस बीच बच्चो ने मुख्य अतिथि का ताली बजाकर स्वागत किया |

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विशिष्ट अतिथि यशोदा श्रीवास्तव ने कहा कि विघायल शिक्षा का मंदिर है बच्चो को पहली शिक्षा अपने घर से मिलती है उसके बाद विघालय में इस लिये अभिभावको को भी बच्चो पर ध्यान देने की आवश्यकता ही नही जरूरी भी है स्कूल के प्रबन्धक एवं सिविल बार एसोेसिएशन फरेन्दा के अध्यक्ष सुधेश मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आज के अंक पत्र वितरण समारोह में बच्चो की प्रगती देखकर खुशी हो रही है अध्यपको एवं बच्चो ने कड़ी मेहनत कर प्राप्तांक के प्रतिशत को बढ़ाया है इसके लिये बच्चो को और मन लगाकर कर पढ़ना होगा | कार्यक्रम का संचालन रागनी प्रजापति ने किया |

इस मौके पर नर्सरी में सत्यम चौहान प्रथम, सूर्यांश चौहान द्वितीय, रूबी तृतीय, एल के जी में आदित्य शर्मा प्रथम, आयूष सिंह द्वितीय,अमितचौहान तृतीय ,यू के जी में शाहीन खातून प्रथम, आर्यन द्वितीय, दर्पन तृतीय, कक्षा एक में दिव्या यादव प्रथम, दिव्यांश मिश्रा द्वितीय, दिपिका एवं प्रिया तृतीय, कक्षा 2 में करीना प्रजाप्रति चौधरी द्वितीय, शारदा प्रजापति तृतीय, कक्षा 3 में अनुराग प्रथम, रणजीत कुमार द्वितीय, दिवांश यादव तृतीय, कक्षा 4 में शशी चौधरी प्रथम, अभिनव अग्रहरी द्वितीय ,अंश गौड़ तृतीय, कक्षा 5 में विकास मौर्या प्रथम, अंशिका द्वितीय, राधा चौधरी तृतीय, कक्षा 6 में वैभव मिश्रा प्रथम, अंशिका गौड़ द्वितीय, अंश जायसवाल तृतीय, कक्षा 7 में अजय यादव प्रथम ,संजनी चौहान द्वितीय, शिव कुमार तृतीय ,कक्षा 8 में वैष्णवी मिश्रा प्रथम,अभिषेक कुमार द्वितीय , रितेश तृतीय को मुख्य अतिथियों ने शील्ड एवं अंकपत्र देकर सम्मानित किया |

प्राधानाचार्य श्रवण कुमार श्रीवास्तव में मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुकान्त विश्वकर्मा, विशुनदेव त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव ,प्रदीप अग्रहरी, सन्तोष जायसवाल, उमाकान्त विश्वकर्मा, एस पी साहनी, राकेश साहनी, रमेश यादव विघालय का स्टाप उप प्रधानाचार्य अनुराग चौधरी, जय राम त्रिपाठी, प्रतीक, अनिल पाठक, आकाश, माधुरी, नीतू, नीलम, सविता, ज्योति, शालू समेत अभिभावक गण एवं विधालय के बच्चे मौजूद थे

Related Articles

Back to top button