State

ईडी ने शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में कोलकाता में नौ जगह छापे मारे

कोलकाता । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कोलकाता में नौ अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे मारे।एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईडी के अधिकारियों की नौ टीमों ने शहर के बड़ाबाजार इलाके, काकुरगाछी और ईएम बाईपास में विभिन्न लोगों के कार्यालयों और आवासों पर छापे मारे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘यह छापेमारी प्राथमिक विद्यालय रोजगार घोटाले से संबंधित हमारी जांच का हिस्सा है। ये लोग धन की हेराफेरी में कथित तौर पर शामिल थे।हम कागजात और अन्य बैंक दस्तावेजों की तलाश कर रहे हैं।’’ गो तस्करी घोटाले में ईडी की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति से मिली सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button