Breaking News

ताजनगरी में ईको टूरिज्म महोत्सव की हुई शुरुआत

  • उत्तर प्रदेश में ईको टूरिज्म को बढ़ावा दे रही योगी सरकार
  • ईको टूरिज्म से आगरा में बढ़ेगा पर्यटकों का रात्रि प्रवास
  • सूर सरोवर पक्षी विहार में जागरुकता रैली व गोष्ठी का हुआ आयोजन

आगरा। उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे है। धार्मिक, आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के साथ ही ईको टूरिज्म को लेकर भी सरकार ने पहल की है। इसके लिए सरकार ने ईको टूरिज्म बोर्ड का गठन भी कर दिया है। इसी कड़ी में टूरिस्ट सीजन की शुरुआत में आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार और चम्बल सेंचुरी के नदगवां में ईको टूरिज्म महोत्सव का आयोजन किया गया।

पर्यटन के सभी क्षेत्रों को बढ़ावा

डीएफओ चम्बल सेंचुरी (वाइल्ड लाइफ) दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन के सभी क्षेत्रों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो सके। इसी कड़ी में सरकार द्वारा ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। सरकार की मंशा है कि प्रदेश की वन सम्पदा, बर्ड सेंचुरी और नेशनल पार्क के संरक्षण के साथ ही, यहां पर टूरिज्म भी बढ़े। ताकि संरक्षण और टूरिज्म के बीच में एक तालमेल बना रहे। इसी को लेकर मंगलवार से ईको टूरिज्म सीजन की शुरुआत की गई है।

पर्यावरण प्रेमियों ने निकाली रैली

आगरा के कीठम स्थित सूर सरोवर पक्षी विहार में ईको टूरिज्म महोत्सव 2022-23 का आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान पर्यटकों, छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। साथ ही पर्यटकों को पक्षी विहार का भ्रमण कराया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और पर्यावरण प्रेमियों ने एक रैली भी निकाली। वहीं चंबल सेंचुरी नदगवां में बाह विधायक रानी पक्षालिका सिंह द्वारा ईको टूरिज्म महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

आगरा में बढ़ेगा रात्रि प्रवास

दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आगरा में विभाग द्वारा चम्बल ईको टूरिज्म सर्किट तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि ताजमहल व अन्य ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करने के लिए लाखों पर्यटक आगरा आते है। लेकिन वह आगरा में नाइट स्टे नही करते है। आगरा के आसपास प्राकृतिक धरोहरें भी है। ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने व ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चम्बल ईको टूरिज्म सर्किट बेस्ट है। इस आगरा में रात्रि प्रवास भी बढ़ेगा।

प्राकृतिक सुंदरता का हो रहा प्रचार

इस सर्किट से कीठम सूर सरोवर पक्षी विहार, भालू सेंटर, हाथी सेंटर, लायन सफारी, चंबल की खूबसूरती नज़र आएगी। चंबल में घड़ियाल, मगरमच्छ और डॉल्फिन आकर्षण का केंद्र हैं। जो भारतीय ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है। चम्बल सेंचुरी में पर्यटकों के लिए दो प्वाइंट बनाए गए है, जहां वो मोटर बोट के जरिये विदेश प्रवासी पक्षियों, घड़ियाल, मगरमच्छ, कछुआ और डॉल्फिन भी देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ताज पर मोहब्बत की दास्तां देखने, सुनने के बाद पर्यटकों को जिस सुकून की तलाश है, वह चंबल और लायन सफारी में है। प्राकृतिक सुंदरता में दोनों एक से बढ़कर एक हैं। टूरिस्ट सीजन में इस सर्किट के बारे में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसके लिए होटल्स और टूर ऑपरेटर का सहयोग भी लिया जा रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button