Breaking News

ब्लॉक में ईसीसीई कार्यशाला का हुआ आयोजन

महाराजगंज। पनियरा ब्लाक सभागार में मंगलवार को नोडल शिक्षकों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का एक दिवसीय निपुण भारत के प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण का आयोजन हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि वेद प्रकाश शुक्ल जी,अध्यक्ष,प्रमुख संघ जनपद-महराजगंज द्वारा दीप प्रज्वलित कर व विशिष्ट अतिथि विजय प्रकाश चौधरी बाल विकास परियोजना अधिकारी पनियरा के द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गरिमा यादव ,खण्ड शिक्षा अधिकारी पनियरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम का शुभारम्भ बीईओ के उद्बोधन से शुरू हुआ जिसमें ईसीसीई कार्यशाला के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और सीडीपीओ महोदय द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकत्री को ईसीसीई कार्यशाला को गहनता से अध्ययन कर उसको धरातल पर पूरा करने के लिए हम लोग मिलकर काम करेंगे।

इसी क्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि,नन्हे बच्चों के लिए उनकी माता ही प्रथम शिक्षक होती हैं। आगे उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग के विकास के लिए हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर हूँ।सरकार की प्रत्येक योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन हो,इसके लिए हम सब मिलकर करने के लिए तैयार हैं इस बीच जनपद से आये एसआरजी कृष्ण कुमार पटेल व सत्य प्रकाश वर्मा द्वारा कार्यशाला को सफल बनाने हेतु अनेक प्रकार के सुझाव दिए गए।

कार्यक्रम में महेन्द्र चौहान,संजय यादव एआरपी, नोडल शिक्षक संकुल अरबिन्द कुमार पांडेय,मो० अय्यूब अंसारी,श्रीकान्त राय,अरुन कुमार मिश्रा, संजय कुमार मौर्य,लालता मौर्य,रामेश्वर मौर्य व शिक्षक रीतेश केशरवानी,दिनेश सिंह,वरेश कुमार,बबिता सहानी, पूजा,रूबी,रमिला यादव व समस्त नोडल शिक्षक व आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अवधेश गुप्ता एआरपी द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button