गांव न जाने की दुल्हन की जिद से बारात बैरंग वापस
इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के बीहड़ी इलाके चकरपुर में वरमाला के बाद दुल्हन ने शादी से इसलिये इंकार कर दिया क्योंकि उसे बताया गया कि विवाह के बाद उसे गांव में रहना होगा जो कभी खूंखार डाकुओं के लिये कुख्यात रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने सोमवार को बताया कि चकरनगर में एक विवाह समारोह के दौरान दुल्हन और दूल्हा पक्ष के बीच मामूली विवाद की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनो पक्षो से जानकारी की। दोनो पक्षो के ओर से कोई शिकायत नही दी गयी है और आपस में समझौता कर शादी को रद्द कर दिया है।



