Entertainment

दुद्धी की प्रियंका जायसवाल नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड से हुईं सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र– मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी एवं गर्व फाउंडेशन द्वारा लखनऊ के एक निजी होटल में सेलिब्रिटी अवॉर्ड नाइट एवं प्लास्टिक मुक्त भारत सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत एक्ट्रेस दीपिका सिंह द्वारा सोनभद्र की दुद्धी निवासी प्रियंका जायसवाल को नेशनल अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

ब्रैंड एंबेसडर इंडिया प्रियंका जायसवाल ने भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया एवं कैलेंडर के साथ रैंप वॉक कर कैलेंडर भी लॉन्च किया। मल्लिका ए अवध श्वेता तिवारी द्वारा वाराणसी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रियंका जायसवाल को जूरी मेंबर नियुक्त किया गया। ब्रैंड एंबेसडर इंडिया के साथ ही मिसेज यू पी एवं मिसेज परफेक्ट ब्यूटी की विनर का खिताब भी जीत चुकी है। उनकी क्राउनिंग एक्ट्रेस श्रुति शर्मा एवं एक्ट्रेस अदिति शर्मा द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button