Crime

नशेड़ी बेटे ने पीट-पीटकर ले ली मां की जान

गौरेला पेंड्रा मरवाही,छत्तीसगढ़ । पेंड्रा थाना क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां को लोहे के रॉड से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग मां ने बेटे को नशे के लिए रुपये नहीं दिए थे। इसके बाद बेटे ने ऐसा कदम उठाया। मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत पतगवा गांव के राठौर मोहल्ला निवासी निर्मला गौतम को उनके बेटे शिवम गौतम ने लोहे के रॉड से पीट-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद परिजन निर्मला को लेकर बिलासपुर सिम्स पहुंचे, जहां इलाज के दौरान निर्मला गौतम की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि शिवम गौतम अपनी मां से नशे के लिए बार-बार रुपये मांग रहा था। वहीं, निर्मला गौतम उसे रुपये देने से मना कर रहीं थी। शुक्रवार की शाम को दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बेटे ने लोहे की रॉड से हमला कर मां की हत्या की कर दी। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button