
डीआरएम ने किया भटनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
भटनी,देवरिया। भटनी रेलवे स्टेशन का बुधवार को वीके पंजियार (डीआरएम पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी) ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम पीके पंजियार ने निर्माण कार्य, साफ सफाई व यात्री सुविधा के बारे में पूछताछ की। करीब एक घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान अफरा-तफरी मची रही। बुधवार को सुबह 10 बजे डीआरएम औचक निरीक्षण करने विशेष यान से भटनी पहुंचे।

डीआरएम ने दोहरीकरण सह विद्युतीकरण परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर पूछताछ किया। इसके साथ ही उन्होंने भटनी स्टेशन पर संचालित व्यवस्थाओं, स्टेशन पर कोविड-19 के नियमों के अनुपालन, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिये। इस दौरान डीआरएम ने रेल पटरियों व सिग्नल का निरीक्षण किया । रेलवे पटरियों पर गंदगी करने,खुले में शौच करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया। प्लेटफार्म नं 4 पर टोटी नही लगी थी तो डीआरएम ने आई डब्ल्यू को सख्त हिदायत दी कि जल्द से जल्द टोटी लगाने की व्यवस्था करें । उसके बाद केवड़ा के तरफ एकीकृत क्रू रनिंग रूम का जायजा लिया । इस दौरान उन्होंने लोकों पायलट से बातचीत करते सुझाव मांगे व किसी भी प्रकार की समस्या हो तो उनको बताने की बात कही। डीआरएम ने रेलवेस्टेशन पर स्थित स्नान रूम व शौचालय का भी जायजा लिया।



