Crime

चलती बस में हार्ट अटैक, ड्राइवर की मौत

हरदोई । उत्तर प्रदेश में यूपी रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। दिल का दौरा पडऩे से ड्राइवर की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई में रोडवेज की चलती बस में ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। ड्राइवर ने बस लडख़ड़ाती देख खुद ही बस रोकी और उसके बाद बेहोश हो गया। आनन फानन में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस वक्त ड्राइवर को हार्ट अटैक आया उस समय बस में 40 सवारी बैठी थी। यह बस कन्नौज से हरदोई आ रही थी। मरने से पहले ड्राइवर ने जूझबूझ दिखाई जिससे 40 लोगों की जान बच गई वरना बस का एक्सीडेंट भी हो सकता था।(वीएनएस)

Related Articles

Back to top button