Crime

दो वाहनो की भिड़ंत में चालक की मौत

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दो ट्रकों की टक्कर में एक वाहन के चालक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली से एक डीसीएम मछलियां लेकर कानपुर जा रही थी कि नगला खंगर क्षेत्र अंतर्गत माइलस्टोन 64- 300 के निकट चालक प्रदीप को झपकी लग गयी और उसका वाहन आगे जा रहे डंफर से टकरा गया। हादसे में प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि क्लीनर विकास को खरोंच तक नहीं आई। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button