UP Live

ताड़ी पीने से राजभर परिवार का बढ़ता है ऐम्यूनिटी पावर, गंगाजल से भी पवित्र है ताड़ी-भीम राजभर

बलिया में बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने ताड़ी का किया गुणगान

बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा में बसपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने खुले मंच से ताड़ी का गुणगान किया और अपने बेतुके बयान से प्रदेश में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। बसपा अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा की ताड़ी पीने से राजभर परिवार का इम्यूनिटी पावर बढ़ता है और कोरोना से बचाव का सबसे बड़ा हथियार ताड़ी है। कोरोना से बचाव पर समाज को गुमराह करते हुए बेतुका बयान के तहत ताड़ी पीने की सलाह दी। कहा ताड़ी पीने से नहीं होगा कोरोना। समारोह को संबोधित करते हुए भीम राजभर ने गंगाजल का भी अपमान किया और ताड़ी को गंगाजल से भी पवित्र की बूंद बताया। बतौर बसपा प्रदेश अध्यक्ष पहली बार बलिया जनपद के रसड़ा में आयोजित अभिनंदन समारोह में आये भीम राजभर ने खुले मंच से कहा कि उनके राजभर समाज का मानना ही कि गंगाजल से भी पवित्र ताड़ी है। ताड़ी में इम्युनिटी पावर है, उसे पीने से कोरोना नहीं होगा। राजभर लोग खूब ताड़ी पीते है इसलिए उन्हें कोरोना नहीं होता।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button