Technology

डीआरडीओ ने अग्नि-5 का सफल परिक्षण किया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नई दिल्ली । देश के वैज्ञानिकों को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है। एमआईआरवी तकनीके साथ अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल रहा है। इसके लिए पीएम मोदी ने भी डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मिशन दिव्यास्त्र के लिए हमारे डीआरडीओ वैज्ञानिकों पर गर्व है। यह मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल तकनीक (MIRV) के साथ स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि -5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण है।”

मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) के साथ अग्नि-5 मिसाइल के सफल परीक्षण से यह सुनिश्चित होगा कि एक ही मिसाइल विभिन्न स्थानों पर कई युद्ध प्रमुखों को तैनात कर सकती है। इस प्रोजेक्ट की डायरेक्टर महिला हैं और पूरे प्रोजेक्ट में भी महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ‘मिशन दिव्यास्त्र’ की सक्सेसफुल टेस्टिंग के साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जिनके पास एमआईआरवी की यह अद्भुत क्षमता है।(वीएनएस)

आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण के करीब ले जाती है मिशन दिव्यास्त्र की सफलता : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन दिव्यास्त्र के अंतर्गत अग्नि 5 मिसाइल की पहली सफल उड़ान के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सोमवार शाम को लिखे अपने संदेश में इसे रक्षा क्षमताओं के मामले में भारत के आत्मनिर्भर होने की दिशा में मील का पत्थर बताया है। मुख्यमंत्री ने लिखा है, ”स्वदेशी रूप से विकसित अग्नि-5 मिसाइल का पहला उड़ान परीक्षण ‘मिशन दिव्यास्त्र’ के लिए डीआरडीओ के समर्पित वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर में स्वदेशी मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक शामिल है, जो हमारे वैज्ञानिक समुदाय के नवाचार और प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। यह उपलब्धि हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के रक्षा क्षमताओं में आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करने के करीब ले जाती है।

Related Articles

Back to top button