Breaking News

भाजपा नेता को घसीटते हुए कानपुर नगर आयुक्त के कार्यालय से किया बाहर

कानपुर । विधानसभा अध्यक्ष के आवास से नगर आयुक्त कार्यालय भेजे गए भाजपा नेता को मंगलवार दिन में वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे घसीटते हुए बाहर कर दिया। इस दौरान नगर आयुक्त एवं भाजपा नेता के बीच बहस भी हुई। पीड़ित चेतावनी देते हुए कहा कि मैं लखनऊ जाकर कार्यवाई की मांग करूंगा।

ग्वाल टोली में कुछ लोग एक जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए है। उसी मामले की शिकायत लेकर भाजपा नेता कपिल गुप्ता मंगलवार को नगर आयुक्त कार्यालय पहुंचे थे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि वह इस प्रकरण की शिकायत कुछ लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष से की थी। जब वह इस प्रकरण को लेकर सतीश महाना के यहां पहुंचा तो उसे वहां तो नगर आयुक्त के पास भेज दिया गया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि मैंने नगर आयुक्त से कहा कि नगर निगम की कार्यवाही से अवगत करा दें। इस पर वे भड़क गए और वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों को बुला लिया। वह नगर आयुक्त के कार्यालय में बैठ गया। इसके बाद सुरक्षा कर्मी ने भाजपा नेता को धक्का मारकर बाहर कर दिया। जहां से उसे घसीटते हुए कर्मचारी नीचे ले गए और पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पुलिस ने पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।

पीड़ित भाजपा नेता लड़ चुका है पार्षद का चुनाव

भाजपा नेता कपिल गुप्ता ने बताया कि वह वर्ष-2017 में सूटरगंज वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुका है। नगर आयुक्त के कार्यालय में मेरे साथ मारपीट की कोशिश की गई। मैं लखनऊ जा रहा हूं। सतीश महाना से पूरे प्रकरण की शिकायत करूंगा। कार्रवाई करने की मांग करूंगा।

नगर आयुक्त बोले, मैंने सुनी पूरी बात

मामले में नगर आयुक्त ने बताया कि उनकी मैंने पूरी बात सुनी। चूंकि शासन के निर्देश पर मंगलवार को संभव पोर्टल के तहत शिकायतों की सुनवाई होती है। मैंने उनसे कहा कि बगल के कमरे में संभव पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, मैं भी वहीं पहुंच रहा हूं। वहीं पर ही पूरी समस्या का समाधान कर दूंगा। इसके बाद भी भाजपा नेता नहीं माने और ऑफिस में हंगामा करने लगे।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button