Breaking News

महीयशी नेपुरी देवी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे डॉ लवकुश प्रजापति

दुद्धी,सोनभद्र : क्षेत्र के प्रख्यात चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर लवकुश प्रजापति को 4 फरवरी को लिलासी कला में आयोजित कवि गोष्ठी में महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए राजा चंडोल बनवासी सेवा समिति के प्रबंधक डॉक्टर लखन राम जंगली ने बताया कि क्षेत्र के प्रतिष्ठित चिकित्सक, साहित्यकार, समाजसेवी, पर्यावरणविद बहु- आयामी व्यक्तित्व के धनी पूर्व क्षेत्रपंचायत प्रमुख व दीनदयाल विचार मंच के अध्यक्ष डॉ लवकुश प्रजापति को सांस्कृतिक व धार्मिक क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए द्वितीय महीयशी नेपुरी देवी स्मृति सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा।

बतादें कि यह सम्मान प्रतिवर्ष डॉ लखनराम जंगली की स्वर्गीय माता महीयशी नेपुरी देवी के स्मृति में राजाचंडोल वनवासी सेवा समिति लिलासी द्वारा प्रदान किया जाता है। जिसमें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व ₹5000 नकद प्रदान किया जाता है। इससे पूर्व यह पुरस्कार श्री कमलेश पांडेय चित्तविश्राव झारखंड को प्रदान किया गया था।

Related Articles

Back to top button