
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ.भीमराव आंबेडकर की 131वां जयंती
भटनी,देवरिया। नगर पंचायत क्षेत्र के आराधना मैरेज हॉल में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब को भावपूर्ण स्मरण किया। गुरुवार को नगर पंचायत के आराधना मैरेज हॉल में आयोजित कार्यक्रम मे सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक गजाला लारी के नेतृत्व मे संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ने कहा कि डा.भीमराव अंबेडकर ने सामान्य परिवार मे जन्म लेकर अपनी असाधारण प्रतिभा के बल पर देश को पूरी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने का काम किया। वही संविधान मे देश के गरीब, दलित व पिछडा वर्ग के लोगों को अधिकार प्रदान कर सम्मान के साथ जीने का रास्ता दिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने डॉ, भीमराव अम्बेडकर के बारे में बताया की शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पीता है तो वह दहाड़ने लगता है, शिक्षित बनो, संगठित रहो और उत्तेजित बनो। धर्म मनुष्य के लिए है न कि मनुष्य धर्म के लिए। इस मौके पर राकेश कुमार प्रसाद,विवेक भास्कर,प्रमोद गौतम,संतोष सिंह, अखिलेश यादव,जलालुद्दीन अंसारी,राजेश कुमार,प्रिंस दीक्षित,दुर्गेश यादव,संदीप भारती,सतेंदर,जिला पंचायत प्रतिनिधि अजय यादव,राधे प्रसाद, रवि आर्या,राहुल यादव ,अमित वर्मा, हरिकेश यादव,विशुसिंह अकेला,अमन यादव,राजकुमार यादव,आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।



