UP Live

नगर के वार्ड 10, 7 व 2 में मौत का तांडव जारी, दर्जनों ने गवायीं जान

एरिया को कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर,सील करने की मांग 

दुद्धी, सोनभद्र- कोरोना महामारी के इस दौर में नगर के रामनगर मुहल्ला समेत तीन वार्ड काफी संक्रमित व प्रभावित नजर आ रहे हैं।पखवारे भर के भीतर सवा दर्जन से ज्यादा हुई मौत से लोग कांप उठे हैं। इन वार्डों में असमय काल कवलित होने वाले लोगों में मक्खन 65 वर्ष, डीपी यादव 60 वर्ष, अधिवक्ता रामप्रकाश सिन्हा 48 वर्ष,आजाद अली 65 वर्ष, ज्ञानेश्वर सेठ 54 वर्ष, विश्वनाथ चंद्रवंशी 65 वर्ष,रामधनी चंद्रवंशी 70 वर्ष,विमला चंद्रवंशी 63 वर्ष, प्रदीप चंद्रवंशी 47 वर्ष, कौशिल्या देवी 50 वर्ष,अन्तु अग्रहरि की माता जी 70 वर्ष, अमरेश कुमार 48 वर्ष, दयाशंकर मौर्या 42 वर्ष, बलवंत राम 48 वर्ष,रामचन्द्र 70 वर्ष, सुचिता जायसवाल 45 वर्ष का नाम शामिल है।
आये दिन मौतों की मिल रही सूचना से लोगों का धैर्य भी जवाब देने लगा है।मौतों का यह सिलसिला देख बुद्धिजीवियों ने प्रशासन से प्रभावित वार्डों को कंटेनमेन्ट जोन घोषित कर सील करने एवं प्रतिदिन सेनिटाइजेशन करने की मांग की है।इसके साथ ही लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती करने की भी मांग की है, ताकि कोरोना महामारी के विस्तार की चेन टूट सके।

Related Articles

Back to top button