पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई समाजसेवी व मद्धेशिया समाज के संरक्षक युगल किशोर मध्देशिया ने शनिवार को मौनी अमावस्या पर नई दुर्गा मंदिर पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें लगभग तीन सौ गरीबों और असहायों को भोजन कराया और उन्हें अंग वस्त्र दिया गया हैं।
इस मौके पर उपस्थित असहाय और गरीबों को वस्त्र वितरण करते हुए प्रतिष्ठित व्यवसाई युगल किशोर मध्देशिया ने कहा कि यह परंपरा हमारे पिता जी के जमाने से चली आ रही है कि मौनी अमावस्या पर गरीबों और असहायों को वस्त्र देने का और भंडारे का जो आजीवन चलता रहेगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से यूगल किशोर मध्देशिया, राजू मध्देशिया,संजय मध्देशिया, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर वर्मा, समेत सैकड़ों की संख्या में व्यापारी और गरीब असहाय मौजूद थे।



