Breaking News

कोरोना मरीज के संपर्क में आए RMLअस्पताल के डॉक्टर-नर्स, क्वारनटीन में रहने को कहा गया

नयी दिल्ली । आरएमएल अस्पताल में कोविड-19 मरीजों के उपचार में शामिल चिकित्सकों एवं नर्सों समेत 14 चिकित्साकर्मियों को उनके घरों में पृथक रहने को कहा गया है और उनके नमूनों की जांच की जा रही है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक नर्स को रविवार शाम को बुखार आ गया था, इसलिए पूरी टीम को अपने-अपने घरों में पृथक रहने को कहा गया है।

सूत्र ने कहा, ‘‘छह चिकित्सकों एवं नर्सों की यह टीम और अन्य कर्मी कोविड-19 के मरीजों के संपर्क में आए थे। इनमें से एक नर्स को आज शाम से बुखार है जिसके बाद पूरी टीम को घर पर पृथक रहने के लिए भेज दिया गया। उनके नमूने (जांच के लिए) लिए गए हैं।’’’ दिल्ली में कोविड-19 के 72 मामले सामने आए हैं और देशभर में इसके 1,024 मामले दर्ज किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button