Breaking News

डीएम ने की कोविड वैक्सीनेशन सुपरवाइजरी विजिट की कार्ययोजना के कार्य प्रगतियों की समीक्षा

देवरिया । जनपद के कोविड वैक्सीनेशन सुपरवाइजरी विजिट की कार्ययोजना के प्रगतियों की समीक्षा गूगल मीट के माध्यम से गुरूवार को जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन द्वारा किया गया। समीक्षा में पाया गया कि अधिकतर सुपरवाइजर्स ने अपने निर्धारित 5 विजिट से कम संख्या में भ्रमण किये हैं, जिन्होंने भ्रमण किया भी है, उसमें से 75 प्रतिशत से अधिक सुपरवाइजर्स ने अपने निर्धारित सत्रों पर प्रति टीकाकर्मी 80 डोज़ के लक्ष्य को भी पूर्ण नहीं क़र पाए, जिसका मुख्य कारण उनके द्वारा अपने सत्र कर्मियों से वर्कआउट की कमी है, जिसकी जानकारी जनपद के 18 सुपरवाइजर्स से सीधी वार्ता कर जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त की गयी। लापरवाह कर्मियों को कार्यवाही तथा कमियों को सुधार कर सत्र के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के कड़े निर्देश उन्होने दिए।

समीक्षा में पाया गया कि ब्लॉक में कार्यरत टीकाकर्मियों की संख्या के सापेक्ष सत्र कम हैं, इसे बढ़ाने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आलोक पाण्डेय को दिए। समय से मीटिंग में प्रतिभाग न करने वाले अपर मुख्य चिकित्साधिकारी,प्रभारी चिकित्साधिकारी, सुपरवाईजर्स को चेतावनी पत्र देने के निर्देश सी.एम.ओ को दिए गये, स्वाथ्य केंद्र पथरदेवा, सलेमपुर, बनकटा, रामपुर अन्य में सुपरवाईजर की कम सख्या में प्रतिभागिता पर नाराज़गी व्यक्त किया गया औऱ कहा कि 21 जनवरी को भी प्रातः कालीन कार्ययोजना पर समीक्षा कि जायेगी उसमें कमतर पाए गए समस्त स्वास्थ्य कर्मियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

………………………………………………………………………………………………………………………………………………

नीलामी की तिथि 25 जनवरी को

भाटपाररानी, देवरिया। उप जिलाधिकारी भाटपाररानी आर पी वर्मा ने बताया है कि ग्राम खरवनिया के पोखरी सं0 178 रकबा 1.255 व 330क 0.247 हे0 के 10 वर्षीय मत्स्य आवंटन के शिविर के माध्यम से 13 जनवरी को तिथि नियत थी, परन्तु अपरिहार्य कारणों से नीलामी की तिथि 25 जनवरी को तहसील सभागार में प्रातः 11 बजे सम्पन्न किया जायेगा। इच्छुक व्यक्ति जो प्रतिभाग लेना चाहते है, वह आय जाति व निवास प्रमाण पत्र जो 06 माह से अधिक पुराना न हो, के साथ खतौनी की प्रतिलिपि भी प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। नीलामी की कार्यवाही नायब तहसीलदार भाटपाररानी जो नीलामी अधिकारी है, की अध्यक्षता में सम्पन्न की जायेगी।

उम्मीदवारों की समस्त जानकारी मोबाइल एप नो योर कैंडिडेट (केवाइसी) पर रहेगी उपलब्ध

रूद्रपुर, देवरिया । एस0डीएम0 न्यायिक रुद्रपुर/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मन्जूर अहमद अंसारी ने बताया है कि आयोग द्वारा मोबाइल एप नो योर कैंडिडेट (केवाइसी) विकसित किया गया है। इस एप्लिकेशन उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास से संबंधित जानकारी सम्मिलित है। इस एप्लिकेशन का लिंक भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट पर उपलब्ध है और इसे गूगल प्ले स्टोर तथा एपल एप स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है।

एडीएम वित्त ने किया धान क्रय केन्द्र का निरीक्षण

देवरिया । अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नागेन्द्र सिंह द्वारा गुरूवार को पीसीएफ के द्वारा संचालित केन्द्र सा0स0 समिति अमॉव एट मरकडा एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति लि0 करुअना(पीसीयू) का निरीक्षण किया गया। उन्होने केन्द्र प्रभारी को कडी फटकार लगायी तथा निर्देशित किया कि केन्द्र पर खरीद किया गया धान मिलो को शीघ्र भेजना सुनिश्चित करें तथा किसानो की खरीद में किसी प्रकार की हिला हवाली कतई न की जाये। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button