Breaking News

डीएम ने दुद्धी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था में सुधार की दी चेतावनी

गैरहाजिर कर्मियों पर कार्रवाई के आदेश

दुद्धी, सोनभद्र : तहसील समाधान दिवस के बाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण कर, व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल में चिकित्सक कक्ष, लैब टेक्नीशियन, टी0वी0 वार्ड, फार्मासिस्ट कक्ष का निरीक्षण किया। दवा वितरण के दौरान विटामिन बी व कैल्शियम की दवाइयां नही होने पर नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने शख्त निर्देश दिये कि जब अस्पताल में जो दवाइयां नही है, तो पर्ची में उसे क्यों लिखा जा रहा है। दवाइयों के स्टॉक रजिस्टर, एटेंडेंस रजिस्टर के साथ अन्य पत्रावलियों की जांच की।

इस दौरान कुछ जगह खामियां मिलीं तो सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिया। सीएचसी में व्याप्त समस्याओं की जानकारी होने के बाद जिलाधिकारी अचानक सीएचसी में धमक पड़े। वहां उन्होंने केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम से दवाओं की अनुपलब्धता आदि की जानकारी ली।इसके बाद उपस्थिति पंजिका तलब की और गैरहाजिर कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए। जिलाधिकारी श्री सिंह ने अधीक्षक से अस्पताल में व्याप्त समस्याओं, संसाधनों की कमी एवं स्टाफ की रिक्तियों की पूरी जानकारी व्यक्तिगत रूप से तलब की है।

उन्होंने चेताया कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त होनी चाहिये, अगली बार के औचक निरीक्षण में मिली खामियों पर कोई भी बख्शा नही जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सभी जरूरी उपाय किये जायेंगे। अस्पताल को दुरुस्त करने में किसी भी तरह की कमी नही होने दी जायेगी। चिकित्सक नर्स व सफाई कर्मचारियों की तैनाती कराई जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button