Breaking News

थाना दिवस पर डीएम और डीसीपी ने की सुनवाई 

वाराणसी। जिलाधिकारी एस.राजलिंगम और डीसीपी गोमती विक्रांतवीर ने थाना दिवस पर  बड़ागांव थाने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याआें का निस्तारण किया गया साथ ही जो मामले कोर्ट में लंबित है उन्हें फैसला आने तक यथास्थित रखने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान शिकायत रजिस्टर में दर्ज एक शिकायतकर्ता जगदीश पाण्डेय निवासी सराय तक्की बड़ागांव के मोबाइल फोन पर बात कर जमीन कब्जे के विवाद  के निस्तारण की जानकारी ली। जगदीश ने बताया कि लेखपाल ने नापी कर पत्थर नसब कराया गया लेकिन विरोधियों ने उसे उखाड़ दिया। जबकि रजिस्टर में निस्तारण प्रक्रिया में दर्ज था कि दोनों पक्षों को कोर्ट का फैसला आने तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था।

दोनों के कथन में अन्तर पाये जाने पर निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता उच्चाधिकारियों ने स्वयं जांची जाय। इस केस में एसएचओ द्वारा गुणवत्ता की कोई जांच नहीं की गयी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि इस केस की राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर पुन: जांच करें। अधिकारी द्वय द्वारा थाना कपसेठी में थाना दिवस पर जनसुनवाई की गयी।

जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर में दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली तथा एक निस्तारण के सम्बन्ध में दोनों पक्षों का सुलह कराया गया था। जिसका सुलहनामा मंगवा कर देखा। रजिस्टर के अवलोकन के दौरान एक मामले में मौके पर केवल लेखपाल द्वारा निस्तारण करने हेतु उपस्थित होना दर्ज था जिसपर उन्होंने कहा कि भूमि विवाद या प्रापर्टी के झगड़े के निस्तारण में पुलिस और राजस्व दोनों विभाग मिलकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें और फीड बैक लें। तीसरे पड़ाव पर जन्सा थाने पहुंचे और थाने पर समाधान दिवस पर भी सुनवाई की। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में समस्या को कानून की परिधि में रह कर निपटायें।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button