Crime

कुशीनगर में जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की हत्या

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश में कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात जिला पंचायत सदस्य के पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गांव खागी मुन्डेरा में रात करीब आठ बजे जिला पंचायत सदस्य के बेटे कमलेश सिंह इंजीनियर को घर के पास हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उनको सामुदायिक स्वास्थ केंद्र हटा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे नाजुक स्थिति में मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर मेडिकल कालेज में युवक को मृत घोषित कर दिया गया।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button