Breaking News

जिलाधिकारी एकादश ने मीडिया एकादश को 15 रनों से दी मात

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय टाऊन क्लब मैदान पर रविवार को 35 वें अन्तर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज हुआ।उदघाटन मैच के रूप में जिलाधिकारी एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण मैच खेला गया।मैच का टॉस जिला प्रशासन एकादश ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।पहले खेलते हुए जिलाधिकारी एकादश की टीम ने 15 ओवर के निर्धारित खेल में 6 विकेट गवांकर 145 रनों का स्कोर खड़ा किया।जिसमें अरविंद यादव ने 40 गेंद पर 2 छक्के तथा 10 चौके की मदद सर्वाधिक 69 रनों की पारी खेली।मनोज ने 12 गेंद पर 22 रन का योगदान दिया।मीडिया मीडिया एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए।मु शमीम अंसारी,प्रभात कुमार व धीरज ने 1 -1 विकेट अर्जित किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम निर्धारित 15 ओवर में अपने 7 विकेट खोकर 129 रन पर ही सिमट गई।जिसमें मीडिया की ओर से बल्लेबाज करते हुए नीरज भाटिया ने 28 गेंद पर सर्वाधिक 47 रनों की पारी खेली।इसके अलावा प्रभात ने 37 व शमीम अंसारी ने 12 रनों का योगदान दिया।प्रशासन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरविंद यादव ने 3 विकेट व उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने 2 विकेट तथा दिवाकर व धर्मेंद्र ने 1 – 1 विकेट अर्जित किया। पूरे मैच में प्रशासन की ओर से 69 रन बनाने तथा 3 विकेट अर्जित करने पर मैन ऑफ दी मैच अरविंद यादव को घोषित कर पुरस्कृत किया गया।कमेंट्री सलीम खान व इरफान खिलाड़ी ने किया। अन्त में मुख्य अतिथि व समारोह अध्यक्ष के द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी व व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।वहीं आयोजन कमेटी ने मुख्य अतिथि, समारोह अध्यक्ष सहित वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया टीम के मैनेजर राहुल श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button