Entertainment

जुगल मास्टर में नजर आयेंगे दिनेश लाल यादव निरहुआ

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्म जुगल मास्टर में नजर आयेंगे ।दिनेश लाल यादव निरहुआ इन दोनों फिल्म जुगल मास्टर की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म की शूटिंग आजमगढ़ के सिसवा गांव में चल रही है। फिल्म के निर्माता अमित कुमार गुप्ता और निर्देशक लालबाबू पंडित हैं।यह फिल्म एक ऐसे गरीब की कहानी पर आधारित है जो अपने लक्ष्य के लिए गरीबी की जंग से पूरी जीवंत से लड़कर आगे बढ़ता है और वह अपने लक्ष्य को प्राप्त कर के ही दम लेता है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में है। उनके अपोजिट रक्षा गुप्ता फीमेल लीड में है।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि एक अच्छी फिल्म बन रही है, जिसका निर्देशन एक अच्छे निर्देशक लालबाबू पंडित कर रहे हैं। फिल्म जुगल मास्टर की कहानी हर उसे गरीब को प्रेरित करने वाली है, जो गरीबी में रहकर भी इससे निकलने का ख्वाब देखते हैं। इस फिल्म की कहानी से वैसे लोग प्रेरित होकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपना भविष्य खुद लिख सकते हैं। फिल्म जुगल मास्टर को लेकर इतना ही कहूंगा कि यह फिल्म जब भी सिनेमाघरों में रिलीज होगी समस्त भोजपुरी समाज के लोग इसे देखें और अपना आशीर्वाद दें।वही लाल बाबू पंडित ने कहा की फिल्म की शूटिंग भव्य पैमाने पर की जा रही है। इसमें दिनेश लाल यादव निरहुआ मुख्य भूमिका में है और उनके साथ काम करना बेहद सहज है। उनके अनुभव का भी पूरा सहयोग इस फिल्म को मिल रहा है जिससे हम सबों को विश्वास है कि हम एक शानदार फिल्म लेकर दर्शकों के बीच जाएंगे।

फिल्म की कहानी फिल्म का मुख्य आकर्षण है साथ ही संवाद और गाने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचते नजर आएंगे।कैप्टन वीडियो प्रा. लि. के बैनर से बन रही फिल्म ‘जुगल मास्टर में दिनेश लाल यादव (निरहुआ) , रक्षा गुप्ता अनूप अरोरा, विनोद मिश्रा, अयाज खान, राम सुजान सिंह, विद्या सिंह, धामा वर्मा ,पल्लवी कोली, सोनू पांडे , बेबी स्वस्तिका, रिया राजपूत, आकाश श्रीवास्तव,त्रिवेणी कुशवाहा, राजेंद्र मिश्रा , मास्टर रिशव मुख्य भूमिका में हैं। संगीतकार ओम झा हैं। कथा एवं संवाद अरविंद तिवारी का है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button