Breaking News

मद्धेशिया वैश्य समाज के फिर प्रदेश अध्यक्ष बने दिनेश, महामंत्री गिरीश व कोषाध्यक्ष विनोद

बरहज, देवरिया। उत्तर प्रदेश में मद्धेशिया वैश्य समाज की सामाजिक और राजनीतिक अगुवाई की बागडोर एकबार फिर बलिया जनपद के चर्चित नगरपंचायत चेयरमैन दिनेश गुप्ता को सौंपा गया, वही प्रदेश महामंत्री मऊ जनपद के गिरीश गुप्ता व कोषाध्यक्ष पर बरहज निवासी विनोद मद्धेशिया को निर्वाचित घोषित किया गया। आजमगढ़ के वेदांता नर्सिग कालेज में हुए चुनाव के दौरान दिनेश गुप्ता अगले तीन वर्ष के लिए हुए चुनाव में निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए है। प्रदेश महामंत्री व कोषाध्यक्ष का निर्वाचन भी निर्विरोध हुआ। इसके पूर्व तीनो पदाधिकारी कार्यवाहक रुप में वर्तमान में कार्य कर रहे थे।

चुनाव अधिकारी के रुप में अभामवैस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, बिहार से पर्यवेक्षक के रुप में पहुंचे पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हर्षचंद्र गुप्ता, यूपी प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, राष्ट्रीय सदस्य अवधेश गुप्ता, हीरालाल गुप्ता के देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। काफी गहमागहमी के बीच प्रदेश के दर्जनों जनपद के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से दिनेश गुप्ता को लगातार दूसरी बार संगठन का प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री गिरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया को घोषित करने पर सहमति बनाई। जिसके बाद चुनाव की प्रक्रिया की औपचारिकता पूरी की गई। चुनाव में पूर्वांचल और कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर, सोनभद्र, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, मऊ, चंदौली, लखनऊ, अयोध्या, अंबेडकरनगर, बस्ती, लखीमपुरखीरी, जौनपुर, संतकबीरनगर समेत अनेक जनपद के डेलीगेट और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसी प्रकार युवा कमेटी से प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, प्रदेश युवा महामन्त्री अभिषेक गुप्ता, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष के पद पर नवल गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अभामवैस के प्रदेश महिला समिति के अंतर्गत महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सीमा गुप्ता (कसया), महिला प्रदेश महामंत्री श्रीमती वंदना गुप्ता चेयरमैन अमिला बाजार) और महिला प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती सरिता गुप्ता (बनारस) को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। अभामवैस के राष्ट्रीय पर्यवेक्षक हर्षचन्द्र गुप्ता ने चुनाव बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बरहज, देवरिया में छाई खुशी, हुआ स्वागत

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के जिलाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने पर गृहनगर बरहज और देवरिया जनपद में मद्धेशिया समाज के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया। राष्ट्रीय मंत्री अवधेश गुप्ता, जिला संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विनय गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन रूद्रपुर सुबाष चंद मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन भटनी विजय कुमार गुप्ता मुन्ना, प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य संतोष मद्धेशिया, पूर्व युवा प्रदेश महामंत्री अभिषेक गुप्ता, राजेश मद्धेशिया (मोछू), कृपानिधान गुप्ता, चंदन मद्धेशिया, दुर्गेश कान्दू, रामप्रवेश मद्धेशिया, अमित मद्धेशिया, पियुष चावला, हिमांशु सहित अन्य लोगो ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button