
दिलीप कुमार मल्ल प्रदेश महामंत्री एवं रामभरोसा चौरसिया जिला महासचिव मनोनीत
देवरिया । पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की बैठक रविवार को देवरिया के एक लाज में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई । संचालन प्रदेश अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने किया। बैठक दो सत्रों में चला। पहले सत्र में संगठन की मजबूती और पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर चर्चा परिचर्चा हुई। बलिया जनपद के पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए रणनीति बनाने पर विचार किया गया। दुसरे सत्र की बैठक में संगठन को मजबूती देने के लिए कुछ पदों पर पत्रकारों का मनोनयन किया गया।
प्रदेश महामंत्री पद पर दिलीप कुमार मल्ल, अंकित वर्मा को देवरिया जनपद का उपाध्यक्ष,राम भरोसा चौरसिया जिला महासचिव, मन्नु वर्मा व नितिश तिवारी को संगठन मंत्री,आमोद कुमार यादव तहसील अध्यक्ष देवरिया, तहसील महासचिव विनोद कुमार यादव, उपाध्याक्ष बृजेश सिंह कुशवाहा, को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार एनडी देहाती ने कहा कि पत्रकारों में एकजुटता की कमी के कारण पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही है। बलिया जनपद में सच्चाई उजागर करने वाले पत्रकारों को जेल भेजने की घटना निंदनीय है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बैठकों में भाग लेना चाहिए। संरक्षक मंडल के सदस्य विपुल तिवारी ने कहा कि पत्रकारों को छोटे और बड़े के भेद को खत्म करना होगा। अन्यथा पत्रकारों की दशा मध्यप्रदेश के सीधी और बलिया, मिर्जापुर की तरह होता रहेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं में पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए संगठन मजबूती से संघर्ष करता रहेगा। पत्रकारिता को लोकतंत्र के चौथा स्तम्भ का दर्जा दिलाने और पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए संगठन संघर्ष करने की रणनीति बना रहा है। दिलीप कुमार मल्ल ने कहा कि पत्रकारिता में पत्रकारों के नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। हमे पीत पत्रकारिता से बचना चाहिए। पत्रकारों को पत्रकारिता के लक्ष्मण रेखा में रहना चाहिए। गोविंद मिश्रा ने कहा कि सच्चाई और अच्छाई को उजागर करना ही पत्रकारों का कर्म धर्म है ऐसे में प्रशासन अवरोध उत्पन्न करता है तो यह निंदनीय है।बैठक में प्रह्लाद मौर्या, पुनीत पाण्डेय,कामेश वर्मा, गोल्डन बाबा, बंधन, प्रशांत श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार ,सुंदरम मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।



