Breaking News

उप मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस से निपटने हेतु अपनी विधायक निधि से 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा की


-इस धनराशि का उपयोग जनहित में किया जाए ।
-केशव प्रसाद मौर्य
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कोरोना वायरस से निपटने हेतु रुपया एक करोड़ अपने विधायक निधि से खर्च किए जाने की घोषणा के अनुक्रम में आज संबंधित जिलाधिकारियों को परिपत्र जारी कर दिया है ।श्री मौर्य ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की क्षमता वर्धन हेतु अपने विधायक निधि से एक करोड़ दिए जाने के क्रम मे सम्बन्धित जिलाधिकारियों को पत्र जारी करते हुए जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से अपने विवेक के अनुसार, संक्रमण से बचाव एवं चिकित्सीय सुविधाओं की संवर्धन हेतु तथा उपचार करने के निर्देश दिए है।

इस संबंध में उन्होंने प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अन्य चिकित्सालयो हेतु 25लाख ,जिला चिकित्सालय मैनपुरी हेतु 10लाख,जनपद कानपुर में लाला लाजपत राय हॉस्पिटल (हैलेट) को 25 लाख, जिला चिकित्सालय कौशांबी हेतु 25लाख,व किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ व अन्य चिकित्सालयो हेतु जहां आवश्यक हो, के लिये 15 लाख रूपये कोरोना से बचाव एवं उपचार तथा चिकित्सा सुविधाओं के संवर्धन हेतु जारी करने के निर्देश संबंधित जिलाधिकारियों को देते हुए कहा है इस धनराशि का उपयोग तत्काल जनहित में स्व विवेक से किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button