
राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी देवरिया की बेटी
देवरिया। जिले के तरकुलवा क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी अनिरूद्ध मद्धेशिया की पुत्री रूपाली ने प्रो.राजेन्द्र सिंह रज्जू भैया विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से मदनमोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालय के दर्जनों छात्रों के बीच भाग लेकर 55 किलो भार में सेलेक्ट होकर विश्वविद्यालय सहित जनपद का नाम रोशन किया है। रूपाली ने इसके पहले भी कुश्ती में क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। कुश्ती प्रतियोगिता का राष्ट्रीय विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता चौधरी बंशीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में होगी जिसमे नार्थ जोन के विश्वविद्यालय भाग लेगे।
रूपाली के राष्ट्रीय विश्वविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में चयन होने पर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार मद्धेशिया, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री अवधेश मद्धेशिया, प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महामंत्री गिरीश मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष विनोद मद्धेशिया, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया, जिला संरक्षक उमाशंकर गुप्ता, कृपानिधान गुप्ता,युवा जिलाध्यक्ष चंदन मद्धेशिया, विट्टू मद्धेशिया नगर अध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, संतोष मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया, दिनेश गुप्ता, नवनीत मद्धेशिया, रामचंद्र मद्धेशिया सहित मद्धेशिया समाज के लोगो ने बधाई दिया।




