Breaking News

देवरियाः सड़क हादसे में तीन की मौत

देवरिया । जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में तीन की आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के सुकतुवा बुजुर्ग के रहने वाले रविन्द्र राव (50) पुत्र हरिशंकर जो कहीं जा रहे थे। पुरुषोत्तमापुर चौराहे पर किसी वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, खुखुंदू थाना क्षेत्र के पिपरा उर्फ मुसैला के रहने वाले नंद यादव (50) पुत्र राम किशुन जो साईकिल से प्राईवेट महाविद्यालय में चपरासी हैं, भरथूवा पुरैना के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी सुभावती बच्चे उदय भान, चन्द्र भान का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

उधर सदर कोतवाली क्षेत्र के सरौरा के रहने वाले प्रेम चन्द्र (18) पुत्र मुखा राजभर पराग दूध का वाहन लेकर जा रहे थे। भाटपार रानी थाना क्षेत्र में फुलवरिया के समीप पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना कि सूचना पर माँ सुनैना, भाई शैलेश और चंदन, प्रिंस सत्येन्द्र, शिव मोहन, पंकज का रो रो कर बुरा हाल हो गया।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button