Breaking News

देवरिया : एसपी ने सात इंस्पेक्टर और तीन दारोगाओं के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

देवरिया । पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बुधवार को सात इंस्पेक्टर और तीन दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवसृजित थानों में इंस्पेक्टरों की तैनाती की गई।एसपी ने सदर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर मृत्युंजय सिंह को भाटपार रानी का प्रभारी निरीक्षक तथा सलेमपुर में तैनात इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी को सदर कोतवाली का कोतवाल नियुक्त किया है। भाटपार रानी में तैनात निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सलेमपुर कोतवाली का कोतवाल बनाया गया है।

बघौचघाट के थानेदार इंस्पेक्टर उपेन्द्र कुमार मिश्रा को रुद्रपुर का प्रभारी निरीक्षक तथा रुद्रपुर में तैनात इंस्पेक्टर राजू सिंह को नवसृजित श्रीरामपुर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मॉनिटरी सेल के प्रभारी बरजोर सिंह को बनकटा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।इनके अलावा बनकटा में तैनात दिलीप सिंह को नवसृजित थाना सुरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है । मईल के थानेदार उप निरीक्षक सुभाष पांडे को बरियारपुर का थानेदार, पुलिस लाइन में तैनात मृत्युंजय राय को बघौचघाट थाने की जिम्मेदारी दी गई हैं। सदर कोतवाली के सिविल लाइन/ मेडिकल कालेज चौकी प्रभारी संदीप सिंह को मईल थाने का थानेदार बनाया गया है।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button