Breaking News

देवरिया : एसओजी ने चार जालसाजों को हिरासत में लिया

देवरिया । गोरखपुर खाद कारखाना में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया है। एसओजी ने जालसाजी करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर और देवरिया के बेरोजगार युवकों को जालसाज अपने झांसे में लेकर नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ले लिए। जालसाजों ने कुछ युवकों को फर्जी नियुक्ति पत्र बनाकर ज्वाइन भी करा लिया था।

गोरखपुर फर्टिलाइजर के पास कार्यालय खोलकर लोगों को ड्यूटी पर लगा दिया गया था। जहां उनका हस्ताक्षर कराया जा रहा था। कुछ युवकों को हस्ताक्षर के बाद फैक्ट्री में जाने नहीं दिया जा रहा था। वहीं कुछ युवकों को वेतन नहीं मिला तो उन्हें जालसाजी के बारे में जानकारी हुई। जिले के कुछ पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी किया ।पुलिस अधीक्षक ने इसकी जांच एसओजी को दी। एसओजी ने मामले में लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एक से दूसरे की कड़ी को जोड़ते हुए एसओजी ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया। जिसमें से तीन के पास फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति करने के साक्ष्य मिले हैं।हि.स.

Related Articles

Back to top button