
देवरिया जिला अस्पताल के चिकित्सक की कोरोना से मौत
देवरिया। कोरोना योद्धा डाक्टर राजीव रंजन अब हम लोगों के बीच नही रहे। डाँ. राजीव रंजन की कोरोना पाँजिटिव रिपोर्ट 21 अगस्त को आई थी। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा था। डाँ. राजीव रंजन देवरिया में कोविड -19 लेबल टू अस्पताल के प्रभारी थे।
उन्होने निरंतर कोरोना पाँजिटिव मरीजो का इलाज एवं देखभाल किया। मरीजो की सेवा में दिन रात लगे रहते थे। पर होनी को कौन टाल सकता है। आज सुबह ही उनकी मौत हो गयी। डाँ. राजीव भी कोरोना वायरस के संक्रमण से बच नही पाए। उनकी मौत से पूरा जिला सतब्ध है। जिले में शोक की लहर दौडं पड़ी है।
उनकी मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गयी। जिलाधिकारी सहित जनपद के आला अधिकारी डाक्टर राजीव के घर पहुंच कर परिवारजनों को सांत्वना दी।
रूद्रपुर क्षेत्र के रामचक गांव के रहने वाले डाँ. राजीव रंजन रूद्रपुर सीएचसी में तैनात थे। मार्च में उन्हे कोविड 19 अस्पताल का प्रभारी बनाकर जिले से अटैच कर दिया गया था।
डाक्टर राजीव के मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी अमित किशोर, पुलिस अधीक्षक डाँ.श्रीपति मिश्र, सीएमओ डाँ. आलोक पांडेय, सहित जिले के सभी आला अधिकारियों ने डाँक्टर के घर पहुंच कर परिवार जनों को सांत्वना दी। सीएमओ ने बताया की डाँ.राजीव रंजन का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार किया जाएगा।



