Breaking News

देवरिया साईबर सेल ने 125 मोबाईल बरामद किया

देवरिया। पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल जनपद देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा। जिसके परिणाम स्वरूप 108 आवेदकगण के गुमशुदा 125 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रूपये है, जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन बुधवार को संबन्धित आवेदकगणों को उन्हें सुपुर्द किया गया।
बरामद मोबाईल फोन का विवरण :-VIVO – 30, REDMI- 27, REALME – 23, OPPO -11, SAMSUNG- 11, INFINIX- 04, POCO- 03, TECHNO -07, OTHERS -09 कुल 125 मोबाईल ।

बरामद करने वाली टीम में

नि0 विजय सिंह, प्रभारी साइबर सेल जनपद देवरिया, उ0नि0 राहुल सिंह, साइबर सेल, कं0ऑ0, शिवमंगल यादव, साइबर सेल, आ0 प्रद्युम्न जायसवाल, साइबर सेल, म0आ0 प्रियंका मिश्रा, साइबर सेल, आ0 दीपक सोनी, साइबर सेल,आ0 विजय राय, साइबर सेल, म0आ0 पूर्णिमा चौधरी, साइबर सेल शामिल रहे।

साइबर क्राइम सेल, जनपद देवरिया द्वारा 01 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक रिफन्ड धनराशि का विवरण

चन्द्रमोहन मिश्र पुत्र स्व0 कपिलदेव मिश्र, निवासी कार्यालय जिला कुष्ठ अधिकारी, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर ली गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर थाना गोरखपुर के संयुक्त प्रयास से पीड़ित का 8,58,000/-रूपये वापस कराया गया। एवं अंकित गिरि पुत्र उमेश गिरी, निवासी रामगुलाम टोला, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर ली गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में पच्चीस हजार रूपये वापस कराया गया। एवं गौरव पाण्डेय पुत्र पुष्प प्रकाश पाण्डेय, निवासी रौनियार टोला, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में बीस हजार रूपये वापस कराया गया।

श्रीमती वंदना यादव पत्नी विमलेश यादव, निवासी सलेमपुर, देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में पच्चीस हजार रूपये वापस कराया गया।
गणेश बैजनाथ तिवारी, निवासी श्रीनाथ पार्क, अंकलेश्वर, गुजरात, वर्तमान पता देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में उन्नीस हजार रूपये वापस कराया गया। अमित कुमार निगम, निवासी पश्चिमी तिवारी टोला, रूद्रपुर, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में उन्नीस हजार पांच सौ रूपये वापस कराया गया।

पदमनाथ मद्धेशिया, निवासी वार्ड नं0 4, सलाहाबाद, सलेपुर, देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में छियालीस हजार रूपये वापस कराया गया।
तपसी प्रसाद चौरसिया पुत्र दीपचन्द, निवासी मदरसन, बखरा, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 1 लाख 83 हजार रूपये वापस कराया गया। विजय प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह, निवासी भीमपुर, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 65 हजार रूपये वापस कराया गया।

हर्षिता राय, निवासी खैरा बनुआ, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 1लाख 20 हजार रूपये वापस कराया गया।
विशाल चौहान पुत्र योगेन्द्र चौहान, निवासी कंचनपुर, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में बीस हजार रूपये वापस कराया गया।

मो0 एहतशामुलहक अंसारी, निवासी रामनाथ देवरिया, थाना कोतवाली, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित का 51 हजार रूपये वापस कराया गया।
घनश्याम सिंह पुत्र दीनानाथ सिंह, निवासी निसनिया पैकौली, थाना खामपार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 35 हजार पांच सौ रूपये वापस कराया गया। सूर्यभान सिंह पुत्र स्व0 कपिलदेव सिंह, निवासी बरारी, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में तीस हजार रूपये वापस कराया गया।

श्रीमती नफीसा परवीन पुत्री मंजूर अहमद, निवासी फतेहनगर वार्ड, कस्बा लार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 29 हजार रूपये वापस कराया गया। दिवाकर नन्द मौर्या पुत्र बृजनाथ कुशवाहा, निवासी साहोपार, थाना भटनी, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 10 हजार छः सौ रूपये वापस कराया गया।

वीरेन्द्र कुशवाहा, निवासी सलेमपुर, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 25 हजार रूपये वापस कराया गया। अमन सिंह पुत्र विन्ध्याचल सिंह, निवासी बखरी बाजार, मादीपुर, खामपार, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 1 लाख रूपये वापस कराया गया।  राजेश गुप्ता पुत्र स्व0 रामनगीना, निवासी भटनी, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 25 हजार रूपये वापस कराया गया।

रामअवतार गौड़, निवासी खुखुन्दू, जनपद देवरिया के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 96 हजार 8 सौ रूपये वापस कराया गया। आकाश तुलास्यान, निवासी कप्तानगंज, जनपद कुशीनगर के खाते से अवैध रूप से ऑनलाइन निकासी कर लगी गयी थी, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित के खाते में 60 हजार रूपये वापस कराया गया।

Related Articles

Back to top button